आज़ादी का प्रकाश – Arnab Moitro

घर-घर स्वतंत्रता दिवस का हर्ष
आज़ादी को हुए छःहत्तर वर्ष
देशभक्ति की भावना जागृत
स्वतंत्रता वीर होते सम्मानित
आतिशबाजियों से हमने रंग दिया है आकाश
चहुँ ओर फैला है देखो आज़ादी का प्रकाश

अंग्रेज़ो को किया पराजित
लोकतंत्र फिर किया स्थापित
चुन लिए अपने प्रतिनिधि
बनाई अपनी ही विधि
बराबरी और लोक कल्याण की जागी है आस
अब सारे दुख मिटाएगा आज़ादी का प्रकाश

सरकारों में हुआ परिवर्तन
जनता का ना हुआ उद्वर्तन
सुधरी ना दरिद्रों की अवस्था
शिक्षा-चिकित्सा की न हुई व्यवस्था
प्रासाद बनाते मज़दूरों का न है अपना निवास
क्या सचमुच पाया है हमने आज़ादी का प्रकाश?

सड़कों पर फिर रहा भूखा-नंगा
क्या उपयोग का उसके तिरंगा?
स्वतंत्र-परतंत्र उसके लिए बराबर
उसके अधिकारों का न होता आदर
स्वाधीन राष्ट्र में भी वह फँसा हुआ है बनकर दास
क्या चंद लोगों के लिए आरक्षित आज़ादी का प्रकाश?

गरीबों का न होता पूर्ण पोषण
समाज भी करता उनका शोषण
दलितों का होता निर्वासन
नेता सिर्फ देता आश्वासन
क्या अब भी हम करते अपने ज़मीर को निराश?
दूर अब भी कितना हम से आज़ादी का प्रकाश

विदेशी उपलब्धियों की करी नकल
समृद्धि, प्रौद्योगिकी में हुए मदकल
निजीकरण को मानते प्रगति
भुला सी दी अवाम की वृद्धि
सभी वर्गों का ध्यान रखकर जो साथ में करे विकास
आधारित ऐसी नैतिकता पर आज़ादी का प्रकाश

जात-पात से लोग भ्रमित
धर्म-भेद से समाज चकित
रूप-रंग पर बटते संगी
मोह-क्रोध-लोभ के बंदी
ऐसी स्थितियों में हुआ था हमारे पूर्वजों का विनाश
क्या ग्रहण करने को तैयार हम आज़ादी का प्रकाश?

राष्ट्र नहीं कोई सीमा भू की
न बहाया सरहद के लिये लहू ही
देश तो है एक अवधारणा
जहां फले लोगों की कल्पना
दिला सके जो वतन एक स्वर्णिम भविष्य का विश्वास
ऐसे राष्ट्र ही ने पाया आज़ादी का प्रकाश

न दोष केवल सरकारों का
दायित्व आत्म-संस्कारों का
है सबका, जैसे परोपकार
परिश्रम, स्वचछता, शिष्टाचार
निज कर्तव्यों के पालन का जब होगा हमें आभास
पल-पल के कर्मों से मिलेगा आज़ादी का प्रकाश

आज़ादी न एक घटना पृथक
माँगती यह प्रयास अथक
है आत्म-सुधार की कसौटी
न्याय-धर्म-समत्व की चुनौती
विरासत में मिली वस्तु नहीं जो रखी अपने पास
अधिकार नहीं अर्जित करें आज़ादी का प्रकाश।

About the author


Arnab Moitro, aged 31 yrs, is a Aerospace Engineer by training. Presently, he is doing his Ph.D in US.

आज़ादी का प्रकाश – Arnab Moitro

18 thoughts on “आज़ादी का प्रकाश – Arnab Moitro

  • August 14, 2022 at 10:36 am
    Permalink

    भाई वाह!! क्या बात है। कवि अरनब जी तो छा गए। Excellent 👏👏👌
    – Deepak Saxena

    Reply
    • August 15, 2022 at 9:45 am
      Permalink

      Excellent, keep glowing

      Reply
    • August 15, 2022 at 1:16 pm
      Permalink

      Nice poetry and nice feelings for a young Indian. Those who enjoy the fruits of independence are quite happy and they think they deserve the independence. It is only the dirty ugly unclean brainless poor who are the problem. They do not deserve the Azadi. Coming to think of it they don’t have it either.

      Reply
  • August 14, 2022 at 10:42 am
    Permalink

    Amitava you should be proud of your son. His writing is superb in terms of the feeling and imagery. At 31, he is re-inventing the core of India’s Independence.
    Tell him, one uncle has become his fan.

    Reply
  • August 14, 2022 at 10:43 am
    Permalink

    Amitava you should be proud of your son. His writing is superb in terms of the feeling and imagery. At 31, he is re-inventing the core of India’s Independence.
    Tell him, one uncle has become his fan.

    – SK Roy

    Reply
  • August 14, 2022 at 10:48 am
    Permalink

    Asadharan Kabita Likhechhey 👌👌👏👏👏👏
    – PS Dhar

    Reply
  • August 14, 2022 at 10:50 am
    Permalink

    Nice poem. Congratulations. Happy 75th Independence Day.

    Dr. AK Sinha

    Reply
  • August 14, 2022 at 10:58 am
    Permalink

    Arnav 👆very true 👌 heart touching about your feelings I am speech less

    Rachana Saxena

    Reply
  • August 14, 2022 at 10:59 am
    Permalink

    দারুণ ভালো লাগলো। হর্ষ উল্লাস।
    PG Basak

    Reply
  • August 14, 2022 at 11:01 am
    Permalink

    ছেলে দারুন লিখেছে হিন্দি তেও অসাধারণ👌😄😄
    – Arup K Pal

    Reply
  • August 14, 2022 at 11:03 am
    Permalink

    👍🏼👏🏼👏🏼

    -Mousumi Mukherjee

    Reply
  • August 14, 2022 at 2:42 pm
    Permalink

    Beautiful,great father great son, both do carry on, jai Hind,

    – Ashok Ghosh

    Reply
  • August 14, 2022 at 9:59 pm
    Permalink

    কবিতা তো তাই যা অতি অল্প কথায় অনেক না বলা কথা কয়ে যায়। অর্ণব এর কবিতা এক উৎকৃষ্ট উদাহরণ । কামনা করি অর্ণব অনেক অনেক সাফল্য লাভ করুক জীবনের সর্বক্ষেত্রে।

    Reply
  • August 14, 2022 at 10:01 pm
    Permalink

    কবিতা তো তাই যা অতি অল্প কথায় অনেক না বলা কথা কয়ে যায়। অর্ণব এর কবিতা এক উৎকৃষ্ট উদাহরণ । কামনা করি অর্ণব অনেক অনেক সাফল্য লাভ করুক জীবনের সর্বক্ষেত্রে।

    Reply
  • August 15, 2022 at 5:48 pm
    Permalink

    Wonderful.
    Like father like son. Both of you are brilliant.

    – Devjani Chatterjee

    Reply
  • August 21, 2022 at 9:12 pm
    Permalink

    Thank you very much for your nice words.
    It gives us immense pride when our effort brings pleasure to people at far off places.
    We could not place you properly as the name is in a script, difficult for us. We will be happy to know you more.
    And our constant endeavor is to excel in our offerings.
    – Editor

    Reply
  • August 25, 2022 at 6:19 am
    Permalink

    Can you please add an English translation ?

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *